Wed. Jul 24th, 2024

हरनाज संधू , आज इस नाम को हर कोय जानने लगा है। उन्होंने मिस यूनिवर्स [Miss Universe 2021] का ताज जीत कर अपनी पहचान दुनिया भर मे बना ली है। अब हम आपको इस ब्लॉग के जरिये हरनाज़ संधू की जीवनी, हाइट, वजन, आयु, परिवार आदि के बारे में सभी जानकारी देंगे।

  • पूरा नाम – हरनाज़ कौर संधू
  • जन्म – 3 मार्च 2000
  • जन्म स्थान – चंडीगढ़, पंजाब, भारत
  • उम्र – 21 साल
  • पेशा – मॉडल, ऐक्टर
  • खिताब – मिस यूनिवर्स 2021
  • उपलब्धियां – फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 , मिस दिवा यूनिवर्स 2021 विजेता , मिस यूनिवर्स 2021
  • नागरिकता – भारतीय
  • स्कूल – शिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़
  • एजुकेशन – गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, चंडीगढ़
  • गृहनगर – चंडीगढ़, भारत
  • धर्म – सिख
  • जाति – पंजाबी
  • कद – 5’9
  • वजन – 50 किलोग्राम
  • राशि – वृषभ राशि
  • आँखों का रंग – भूरा
  • बालो का रंग – भूरा
  • वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
  • पसंदीदा अभिनेता – शाहरुख खान
  • पसंदीदा अभिनेत्री – प्रियंका चोपड़ा
  • इंस्टाग्राम – harnaazsandhu_03

प्रारंभिक जीवन

हरनाज़ संधू का जन्म 2 मार्च 2000 चंडीगढ़ (पंजाब) मे हुआ था। वो एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती है।हरनाज़ के माता और पिता का नाम अभी तक सामने नहीं आया है । हरनाज़ का पूरा परिवार मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर से आता है और अभी वो चंडीगढ़ के पास, माहोली शहर में रहती है।

शिक्षा

हरनाज़ ने अपनी शुरुआती शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से की और उसके आगे की शिक्षा उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स कॉलेज से ली जो चंडीगढ़ में ही स्थित है। हरनाज़ अभी मॉडल होने के साथ-साथ एम.ए की पढ़ाई भी कर रही है।

कार्य – करियर की शुरूबात

हरनाथ संधू ने अपने पढ़ाई के साथ- साथ ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने किशोरावस्था मे ही कई प्रतियोगिताओं और फैशन मॉडलिंग कार्यक्रमों में भाग लिया।

हरनाथ ने बाद मे ” पेजेंट ” की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया । पेजेंट एक तरह का पब्लिक एंटरटेनमेंट कार्यक्रम होता है जहां पर लोग अपने पुराने समय के कपड़ो को पहनकर लोगो को अपने पुराने समय के पहनावे की एक झलक दिखाते है।

उन्होंने कम उम्र मे ही मिस चंडीगढ़ 2017 और मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 जैसे खिताब जीते और उसके बाद वो उसी वर्ष टाइम्सफ्रेशफेस मिस चंडीगढ़ भी बनीं।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर आर्यमन भाटिया ने संधू का पहला पेशेवर फोटोशूट चंडीगढ़ स्थित हसल स्टूडियो मे किया था।

हरनाज़ बचपन से ही एक मॉडल बनना चाहती थी और उन्होंने यह कर भी दिखाया। वो Femina Miss India-2019 के ग्रैंड फिनाले तक पहुँचने में भी सफल रही थी, हालाकि वह ख़िताब जितने नहीं जीत पायी। उन्होने Liva मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी जीता।

हरनाज़ ने कुछ पंजाबी फिल्मो में भी काम किया हैं. जैसे कि ‘दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ . उन्होंने इन फिल्मो के जरिये अपनी काबलियत को साबित भी किया है। विकिपीडिया

उपलब्धियां

  • हरनाज़ संधू एक भारतीय मॉडल हैं. हरनाज़ संधू तीसरी भारतीय महिला है , जिन्होने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल की हरनाज ने 70th मिस यूनिवर्स के रूप में चुनी गई हैं। हरनाज़ संधू से पहले इस ख़िताब को सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने अपने नाम किया था।
  • हरनाज़ संधू ने 2017 मे मिस चंडीगढ़ बनकर अपना पहला सौंदर्य खिताब अर्जित किया और उसी वर्ष उन्होंने टाइम्सफ्रेशफेस मिस चंडीगढ़ भी बनीं।
  • वर्ष 2018 में हरनाज संधू ने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी जीता था।
  • हरनाज़ ने फेमिना मिस इंडिया 2019 पेजेंट में भी भाग लिया और देश भर के 29 अन्य उम्मीदवारों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए वो 12 स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
  • मिस दिवा 2021 (मिस दिवा यूनिवर्स) के रूप में हरनाज़ संधू ने भी ताज जीता और इसके साथ ही उन्होंने मिस ब्यूटीफुल स्किन, मिस बीच बॉडी, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस फोटोजेनिक और मिस टैलेंटेड सहित कुछ अन्य खिताब भी जीते।
  • हरनाज़ संधू ने 12 दिसंबर 2021 को इज़राइल के इलियट में आयोजित मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत कर भारत का नाम रोशन किया।

वीडियो से और भी जानकारी को साझा करे –





Read More – मुकेश धीरूभाई अंबानी जीवन परिचय

By Poonam

Read Shayari in Hindi, Basant Panchami Shayari, Happy Krishna Janmashtami Shayari, Happy New Year Shayari, Best Motivational Shayari of 2021, Happy Birthday Wishes for Whatsapp, Navratri Wishes and more Shayari read , Bank Naukri, Gadgets News on Hindi Vichar Dhara .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • More Networks
Copy link
Powered by Social Snap